टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह आयोजन जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित धातकीडीह कौमुनिटी सेंटर में किया गया, इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों के लिए फैसन शो का आयोजन किया गया था, जिसमे काफी संख्या में शादीसुदा महिलाएं और युवतियों ने भाग लिया, सभी ने रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा, शादीशुदा महिलाओं एवं युवतियों के इस कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने लुफ्त उठाया, साथ ही उनके इस कार्यक्रम को देख उपस्थित लोगों की तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा, आप को बता दें कि यह कार्यक्रम महिला दिवस के मौके पर रखा गया था, जिसमे क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, साथ ही महिलाओं के उथान को लेकर कार्यक्रम में चर्चा की गई, आप को बता दें कि टाटा फाउंडेशन की ओर से हर समय इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है, ताकि शहर में सभी को एक अलग मंच दिया जाय, ताकि सभी शहर वासी अपना परफॉर्मेंस लोगों के सामने रख सके, महिला दिवस को देखते हुए आज महिलाओं और युवतियों के लिए यह फैशन शो का आयोजन किया गया था, सभी महिलाएं और युवतियां इस कार्यक्रम में भाग लेकर काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई