पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने समीक्षा बैठक किया

.

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने समीक्षा बैठक किया, योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने के दिए निर्देश

आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करें…..जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल

 

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभा कक्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना के मद्देनजर जिला स्तरीय समिति के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा शामिल हुए। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर योजना के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें निर्धारित गाइडलाइंस के तहत कार्य करते हुए द्वितीय चरण के वेरिफिकेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतू आपसी समन्वय स्थापित कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम विश्वकर्मा की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना से अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले जिले के हजारों कारीगरों और शिल्पकारों को सीधे लाभ होगा। साथ ही पारंपरिक और विरासत शिल्प के संरक्षण में योगदान देने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के जीवन में बदलाव आएगा। यह योजना कारीगरों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा (पारंपरिक कारीगर) के रूप में मान्यता देने में सक्षम बनाएगी। जिससे वे योजना के तहत लाभ उठाने के पात्र बन जाएंगे।

पीएम विश्वकर्मा योजना
इस योजना में 18 पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगर और शिल्पकार सम्मिलित हैं – कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 5-7 दिन का प्रशिक्षण एवं रूपए 500/- प्रतिदिन की दर से स्टाइपेंड देय होगा तथा प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट हेतु 15 हजार रूपए ई-वाउचर के रूप में प्राप्त होंगे। प्रथम चरण में एक लाख रूपए तका का ऋण तथा द्वितीय चरण में दो लाख रूपए तक का कोलेटरल फ्री ऋण (5 प्रतिशत ब्याज की दर से) की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

उक्त बैठक में अपर उपायुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीपीएम जेएसएलपीस, सीएमएम, एनयूएलएम उपस्थित थे।.

Leave a Comment