मनीफीट रजक समाज मंदिर के प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक की शुरुआत भूमि पूजन संपन्न।

मनीफीट रजक समाज मंदिर के प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक की शुरुआत भूमि पूजन संपन्न।

आज दिनांक 04. 03.2024 टेल्को स्थित मनीफीट रजक समाज मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के द्वारा माननीय विधायक श्री सरयू राय के सौजन्य से अनुशंशा की गई पेवर ब्लॉक का भूमि पूजन किया गया तथा बस्ती वासियों ने विधायक जी की अनुशंशा से खुश होकर विधायक जी को जनता की ओर से धन्यवाद किया है। स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की बीते कई दिनों से हमारे मंदिर के अगल-बगल में आने-जाने में बहुत तकलीफ होती थी और बरसात के समय में कीचड़ हो जाता था इसलिए आज विधायक सरयू राय जी अनुशंसा से या काम करवाया जा रहा है रजक समाज की ओर से विधायक जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष विनोद राय, नवीन कुमार, समारू, करनदीप सिंह, मुन्ना देवी , सुमित और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई