रांची : चान्हो-चान्हो के लाल चोरेया निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश कुमार दूसरी बात सेना मेडल से नवाजे गए है।पूरा क्षेत्र हुआ गौरांवित, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और साहस के अद्भुत प्रदर्शन को लेकर यह पुरस्कार इंडियन आर्मी द्वारा दिया जाता है। लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश कुमार 16 बटालियन मराठा लाइट इन्फेंट्री से हैं। उन्हें पुरस्कृत करते हुए बताया गया कि एक बार नियंत्रण रेखा पर एक बेहद संवेदनशील एरिया में कंपनी कमांडर के पद पर कर्तव्य निर्वहन करते हुए उन्होंने अदमय साहस तथा पराक्रमी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था, जिसके कारण इन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। सम्मान के इस मौके पर लेफ्टिनेंट राकेश कुमार की मां संध्या देवी और बहन रश्मि कुमारी भी मौजूद थीं।





