गधड़ा स्थित आईडी मैरेज हॉल में जुगसलाई विधानसभा स्तरीय जमशेदपुर प्रखंड का सांगठनिक बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने किया जबकि संचालन संभु शरण ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस जी उपस्थित थे।पूर्व मंत्री ने जन संग्रह-धन संग्रह,चूल्हा प्रमुख ,ग्राम प्रभारी,बूथ प्रभारियों की समीक्षा कर बचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया एवं आगामी कार्यक्रमों के सफलता की रणनीति तैयार कर प्रभारी नियुक्त किया।साथ ही साथ सांगठनिक विषयो पर चर्चा करते हुए जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर क्षेत्र की मूल समस्याओं का निराकरण करने उसके निस्पादन करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने को कहा और आगामी दिनों में संगठन आसन्न लोकसभा और विधानसभा चुनावी महापर्व में अपना दमखम दिखाकर पार्टी सुप्रीमो आदरणीय सुदेश कुमार महतो के हाथो को मजबूत करने को कहा।
बैठक में पूर्व मंत्री के हाथी अनेकों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा।
बैठक में रविशंकर मौर्या ,कन्हैया सिंह,स्वप्न सिंगदेव,सागेन हाँसदा,चंद्रगुप्त सिंह,निरंजन महतो,संजय सिंह,धीरज यादव,संजय मालाकर,प्रकाश विश्वकर्मा,धर्मवीर सिंह,सैलेंद्र सिन्हा,संभु शरण,राहुल सिंह,दुर्लभ बेसरा आदि उपस्थित थे






