स्वावलंबी झारखण्ड के द्वारा 25 महिलाओं के बीच 8.50 लाख लघु़ऋण का किया गया वितरण

स्वावलंबी झारखण्ड के द्वारा 25 महिलाओं के बीच 8.50 लाख लघु़ऋण का किया गया वितरण
यंग इंडियन्स ने महिलाओं को उनके व्यवसाय बढ़ाने एवं वर्किंग कैपिटल के प्रबंधन के बताये गुरू

स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एस.जे.एम.डी.सी.)’ के द्वारा आज लघु ऋण वितरण कार्यक्रम सेंटर के स्थानीय कार्यालय, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित कर 25 महिलाओं के बीच 8.50 लाख रूपये का लघुऋण वितरित किया गया। यह जानकारी सेंटर के निदेशक अशोक गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलायें जो सेंटर से पूर्व से जुड़ी हुई हैं उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु राशि की आवश्यकता होने पर तथा नई महिलायें जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती है को सेंटर के द्वारा यह लघुऋण की राशि उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर स्वावलंबी झारखण्ड के चेयरमैन मुरलीधर केडिया ने उपस्थित महिला सदस्यों से कहा कि इन लघुऋण के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर सेंटर के द्वारा दिये गये ऋण की राशि को समय पर लौटायें ताकि अन्य महिला सदस्यों को उनकी जरूरत के अनुसार आगे लघुऋण उपलब्ध कराया जा सके और इससे वे लाभान्वित हो सके।

कार्यक्रम मेें स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंघर्ष वाहिनी प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने भी महिला सदस्यों को संबोधित किया।

लघु ऋण वितरण समारोह में यंग इंडियन्स के सागर चनाना और नेहा अग्रवाल के द्वारा महिलाओं को उनके कारोबार को कैसे आगे बढ़ाया जाय और उनके वर्किंग कैपिटल के मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर यंग इंडियन्स के उदित अग्रवाल, कौशिक मोदी, अक्षय अग्रवाल ने बताया कि आगामी 8 मार्च, 2024 को महिला दिवस के अवसर पर यंग इंडियन्स के द्वारा महिलाओं के लिये विशेष सत्र का आयोजन किया जायेगा जिसमें व्यवसाय करने के क्षेत्र में रूचि रखने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया जायेगा।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन रोजगार सृजन केन्द्र के पंकज सिंह, मंजू ठाकुर, राजकुमार साह, राकेश पांडे, किरणजीत कौर, घनश्याम दास, मुकेश कमार, आदर्श कुमार, संदीप कुमार, रवि मिश्रा, देव कुमार के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Comment