जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भादूडीह सातनाला पटमदा माधवपुर से होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित जमीनों का वर्तमान सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने आने पर भी अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोशित…
भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में आज ग्रामीणों ने जमशेदपुर उपयुक्त कार्यालय में किया जोरदार धरना प्रदर्शन।।
ग्रामीणों का कहना है जुगसलाई विधानसभा पटमदा बोड़ाम माधवपुर क्षेत्र के ग्रामीण खेती बाड़ी कर अपना गुर्जर बसर करते हैं और खेती वाली जमीनों को सरकार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जमीनों को अधिकृत किया गया है जिसका मुआवजा अब तक उन्हें नहीं मिला वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काटते हुए आ रहे हैं।।पर उन्हें अब तक कोई लाभ नहीं मिला अपने ही जमीनों का मुआवजा लेने के लिए वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।।
भाजपा नेता विमल बैठा ने सरकार की इस लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधि और सरकार को निशाना साधते हुए कहा।। ग्रामीणों का खेती वाले जमीन को सरकार ने सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण कर ली है अब मुआवजे के लिए ग्रामीण और किसान सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।। अपने ही जमीन के पैसा के लिए दर-दर भटक रहे हैं।।जमीन जाने के बाद ग्रामीण और किसान अब ना खेती कर पा रहे हैं और ना ही सरकार द्वारा उन्हें मुआवजा मिल रहा है।। ग्रामीणों की स्थिति भूखे रहने पर मजबूर हैं बच्चों की शिक्षा और उनका जीवन यापन पूरी तरह से रुक गया है।। अगर सरकार इस पर जल्द कोई निर्णय नहीं लेती है तो मैं ग्रामीणों को लेकर बड़ा आंदोलन कर भ्रष्टाचारी सरकार को नींद से जागने का कार्य करूंगा।। आज ग्रामीणों के साथ उपयुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान विजय सोए (एसटी मोर्चा जिला महामंत्री) तहसीन हाशमी (प्रदेश प्रवक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा) मेराज अहमद (जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा) लोबिन माझी अरुण गोप अजय कुमार महतो आनंद महतो भीम चंद्र मोदक मधुसूदन महतो जीतू लाल महतो नारायण चंद्र महतो फूल प्रफुल्य गोप सतीश गोप सोमनाथ सारंगी नंदलाल गोप एवं ग्रामीण मौजूद रहे।।






