राज्यसभा चुनाव: सपा को झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, VIDEO

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। सपा नेता अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में मनोज ने कहा कि अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। इसे स्वीकार करने की कृपा करें। ज्ञात हो यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हो रहा है। भाजपा के आठ, जबक‍ि समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित