रायपुर एम्स में रिसर्च प्रपोजल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

रायपुर। एम्स रायपुर ने शोधकार्यों के प्रबंधन के लिए एनआईसी का रिसर्च प्रपोजल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया है। इसकी मदद से शोध प्रबंधन संबंधी सभी कार्य एक ही सॉफ्टवेयर में किए जा सकेंगे। नए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (रिटा.) और एनआईसी के टी.एन. सिंह, स्टेट इंफोर्मेटिक्स ऑफिसर, सोमशेखर, निदेशक (तकनीकी) और ललिता वर्मा, उप-निदेशक ने किया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरो के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

Leave a Comment