चंद रुपयों को लेकर 6 लोगों ने पीटा, शख्स की मौत

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ 2300 रुपये के विवाद को लेकर एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है. पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 2,300 रुपये के विवाद में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक पिटाई से बाद पीड़ित प्रियांशु को गंभीर चोटें आईं थीं. उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Leave a Comment