अमेरिका ने 50 से अधिक सालों के बाद पहली बार की चंद्रमा पर लैंडिंग

अमेरिका। अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स का पहला चंद्र लैंडर चंद्रमा पर उतर गया है। यह 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान है। नासा के अनुसार ओडीसियस नाम का बिना चालक दल वाला लैंडर गुरुवार शाम 6:23 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। अंतरिक्ष यान को पिछले सप्ताह गुरुवार को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इंटुएटिव मशीन्स की चंद्रमा की सतह पर पहली रोबोटिक उड़ान है।

Leave a Comment