Aaj ka Rashifal: आज परेशान हो सकते हैं सिंह, वृश्चिक राशि वाले लोग, अच्छा हो सकता है मेष, वृष राशि वालों का दिन

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला- जुला हो सकता है. अपने काम को लेकर फोकस बनाएं रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें वरना परेशान हो सकते हैं.
वृष
वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा हो सकता है. समाज में आज आपका यश बढ़ सकता है. सबको मिलाकर चलने में सफलता मिल सकती है.
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला हो सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है.
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है. किसी परीक्षा परिणाम के आने से मन खुश होगा. बिजनेस में भी बढ़ोतरी होगी.
सिंह 
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है. पिता और पुत्र के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे. वाणी पर संतुलन रखें.
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. धन धान्य में बढ़ोतरी होगी आर्थिक क्षेत्र में भी बरकत आएगी.
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज सावधान रहने की जरूरत है. कोर्ट कचेहरी के मामलों की वजह से परेशान हो सकते हैं. वाणी पर संतुलन बनाए रखें.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा उतार- चढ़ाव वाला हो सकता है. तैयारी करने वाले छात्रों को निराशा हाथ लग सकती है. परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है.
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा हो सकता है.
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातक का प्रमोशन हो सकता है. आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. घर परिवार का यश बढ़ने की संभावना है. संतान की तरफ से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है. आज आप सबको साथ ले चलने की कोशिश करेंगे. बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित