टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 3rd मार्च फाउंडर्स डे को होने वाले मास ब्लड डोनेशन को लेकर मीटिंग

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 3rd मार्च फाउंडर्स डे को होने वाले मास ब्लड डोनेशन को लेकर मीटिंग की गई। मीटिंग में अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, महामंत्री श्री आर के सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी एम संजय चौधरी, आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर, आर के सिंह फैन्स क्लब और टाटा मोटर्स के सभी ब्लड को-ऑर्डिनेटर उपस्थित हुए। मीटिंग की अध्यक्षता श्री गुरमीत सिंह जी ने की। महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने मास ब्लड डोनेशन के विषय पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगो को संबोधित किया और आशा व्यक्त किये कि टाटा साहब के प्रति जमशेदपुर के लोगों की ऐसी आस्था है कि ब्लड डोनेशन के नए कृतिमान स्थापित होंगे और ब्लड डोनेशन में टाटा मोटर्स कर्मचारी एवं शहर के बहुत सारे लोग इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लेंगे। जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी एम श्री संजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जो रक्त संग्रह होती है उससे कई लोगों का जीवन बचाया जाता है। जिस रूप से आप लोग व्यवस्था करते है उससे रक्तदाताओं को बहुत सहूलियत होती है और साथ ही साथ एक हिम्मत आती है कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाती है। महिलाएं भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है और उनका उत्साह देखने को बनता है। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह जी ने कहा कि आप सभी हमेशा से दिए गए ज़िम्मेदारी को भली भांति से निर्वाह करते है उसी तरह इस बार भी सभी को अपनी जिम्मेदारियों को सकारात्मक रूप से निभाना है। बैठक में सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी लोगों को कमिटी बनाकर कार्यों का बटवारा किया गया। संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा जी के द्वारा किया गया।
धन्यवाद।
नवीन सुलंकी
प्रेस प्रवक्ता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन।
जमशेदपुर।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई