मुखी समाज के मुखिया का शव धातकीडीह तालाब से बरामद, आत्महत्या की आशंका

जमशेदपुर के मुखी समाज कल्याण समिति के मुखिया सुरेश मुखी का शव मंगलवार रात 9 बजे धातकीडीह तालाब से बरामद किया गया. परिजन उसे तालाब से निकालकर टीएमएच लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर टीएमएच में मुखी समाज के लोगों का जमावड़ा लगने लगा. मिली जानकारी के अनुसार सुरेश मुखी अपने दो साथी बैधनाथ और झंटू के साथ था. उसने अपने दोनो साथियों को अपने घर भेज दिया और खुद अपने घर चला गया. थोड़ी देर बाद उसने पत्नी को दुकान जाने की बात कही और घर से निकल गया. साथी बैधनाथ और झंटू उसे तलाशते हुए घर पहुंचे. घर पर नहीं मिलने के कारण परिजन उसे ढूंढते हुए धातकीडीह तालाब पहुंचे जहां उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली. सुरेश का शव तालाब में तैरता पाया गया जिसके बाद उसे तालाब से निकालकर टीएमएच लाया गया. परिजन इसे आत्महत्या मान रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई