Bihar Weather : बिहार का मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग में इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह मानना है कि आगामी 20 और 21 फरवरी को बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखी जा सकती है। इसलिए पहले ही मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि विगत 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में रहा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, और मधेपुरा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, और सिवान, गया, जहानाबाद, अरवल, और रोहतास में 20 और 21 फरवरी को हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों को बदलते मौसम में गर्म कपड़ा पहनना और सावधानी बरतने के लिए भी सुझाव दिया है। मौसम विभाग में किसानों को भी अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने का सलाह दिया है।






