पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का समापन

 

पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर *आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन बारीडीह मुख्य गोल चक्कर* पर किया। 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी बस्तियों में पानी की समस्या को लेकर सदैव आदोंलन करती रही है। आंदोलन शुरू करने से पहले महानगर अध्यक्ष अभिषेक जी ने कहा था कि, *मैंने प्रशासन को दर्जनों बार मांगपत्र सौंपा, मगर प्रशासन कोई मुक्कमल समाधान नहीं निकाल पाई।* अंत में मुझे आंदोलन करने को विवस होना पड़ा।

*मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी* ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर हमारी कुछ मांगें हैं। उन्होंने कहा पिछले एक वर्ष से इन मांगों को नहीं मानने से *पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी* हो रही है, जो *प्रशासन की असंवेदनशीलता* को दर्शाता है।

क्षेत्र की जनता पीने के पानी, बिजली, सड़क, नाली, बदबूदार कचरों की समस्या से त्रस्त हैं।

जनहित के इस आंदोलन में कई *सामाजिक संस्थाओं और सैकड़ों लोगों ने हिस्सा* लिया और समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यहाँ तक कि पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के प्रतिनिधियों को चुनौती देते हुए कहा कि *अपने शीश महल से निकल दो दिन के लिए इन समस्याओं का भी आनंद* ले।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जी ने कहा कि मैं इसी *क्षेत्र का बेटा हूँ, इसलिए इस क्षेत्र की समस्याओं को दुसरों* से अधिक जानता हूँ। नेता आयेंगे और आपकी समस्याओं को लेकर अपनी रोटी सकेंगे लेकिन *काम आपका यही बेटा करके दिखाएगा।*

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद सिंह जी, अभिषेक कुमार जी, संतोष भगत जी, रमेश प्रसाद जी, मनोज सिंह जी, राहुल ठाकुर जी, राहुल मिश्रा जी, अंजना सिंह जी, ममिता द्विवेदी जी, रीता डे जी, संगीता जी, रानी जी, शंकर ठाकुर जी, हकीमुद्दीन जी, देशमुख जी, मनी जी, मनीष सिंह जी, पंकज साहू एवं सैकड़ों बस्ती वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई