पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का आगाज

पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर *आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन बारीडीह मुख्य गोल चक्कर* पर कर रही है। 

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पानी की समस्या को लेकर दोबारा आदोंलन कर रही हैं। आंदोलन शुरू करने से पहले अभिषेक जी ने कहा कि, ‘मैंने प्रशासन को दर्जनों बार मांगपत्र सौंपा, मगर प्रशासन नहीं सुनी। अंत में मुझे आंदोलन करने को विवस होना पड़ा।

*महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी* ने अपने संबोधन में बताया कि उनकी जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर हमारी कुछ मांगें हैं। उन्होंने कहा पिछले एक वर्ष से इन मांगों को नहीं मानने से *पूर्वी जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी* हो रही है, जो *प्रशासन की असंवेदनशीलता* को दर्शाता है।

इस क्षेत्र की जनता पीने के पानी, बिजली, सड़क, नाली, बदबूदार कचरों की समस्या से त्रस्त हैं।

जनहित के इस आंदोलन में कई सामाजिक संस्थाओं और सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी, विनोद सिंह जी, अभिषेक कुमार जी, अश्विनी मथान जी, रमेश प्रसाद जी, मनोज सिंह जी, संतोष भगत जी, राहुल ठाकुर जी, अंजना सिंह जी, ममिता द्विवेदी जी, रीता डे जी, संगीता जी, रानी जी, शंकर ठाकुर जी, हकीमुद्दीन जी, देशमुख जी, मनी जी, पंकज साहू, मनीष एवं सैकड़ों बस्ती वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई