ओल्ड बारीडीह दुर्गापूजा मैदान में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का अंतिम दिन लगभग 2500 परिजनों द्वारा हवन पूजा के साथ समाप्त हुआ।आज यज्ञीय वातावरण का अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ साथ अश्रु नेत्रों से शांतिकुंज से आए प्रज्ञा पुत्रों की विदाई की गई।आज का आयोजन बहुत ही भव्य था। पूर्णाहुति के बाद लगभग 3000 भाई बहन भोग प्रसाद के द्वारा तृप्त हुए। राष्ट्रीय जागरण , सनातन धर्म एवम भारतीय संस्कृति को जगाने वाला यह आयोजन इस क्षेत्र को पूरी तरह भाव विभोर कर दिया। पिछले 2 माह से गायत्री परिवार ट्रस्ट एवम गायत्री परिवार बारीडीह के परिजन के अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफल रहा । आयोजक मंडल प्रमुख श्री सुरेश लाल के नेतृत्व में श्री मनोज दास,सूबेदार पंडित, मृत्युंजय शर्मा,श्री कृष्ण सिंह ,मधु शर्मा,बिंदु शर्मा,रेणु अग्रवाल,अनीता पांडे,राम अजय शर्मा एवम बारीडीह, सोनारी,बिरसानगर,टेल्को, आदित्यपर,मानगो आदि के परिजनों का सहयोग रहा।इस 4दिवसीय यज्ञ में विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराए गए जिसमे 132 विद्यारंभ संस्कार,5 पुंसवन संस्कार,6 मुंडन संस्कार,104 दीक्षा संस्कार संपन्न हुआ।






