चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी के द्वारा अपने सदस्यों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में किया गया

आज दिनांक 15 फरवरी 2024 गुरुवार को जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी के द्वारा अपने सदस्यों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में किया गया ! कार्यशाला का मुख्य विषय ऑडिट रिपोर्ट से संबंधित धारा 43 बी में हुए बदलाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करनी थी सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया ! अपने स्वागत भाषण में उन्होंने बताया कि हम अपने सदस्यों के बीच में समय-समय पर स्टडी सर्किल मीटिंग का आयोजन करते रहते हैं जिससे कि समय-समय पर होने वाले बदलाव के बारे में आपस में चर्चा कर सके ! इस स्टडी सर्किल मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में सीए संजय गोयल द्वारा सभी सदस्यों को आयकर की धारा 43B में आए हुए बदलाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा बाकी सदस्यों के द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपस में इस धारा के बारे में चर्चा की गई! इसी के साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (एमएसएमई डी) कानून पर भी चर्चा की गई ! जब से इस धारा के बारे में क्लाइंट लोगों को जानकारी मिली है तो उनके कुछ अलग-अलग तरह के सवाल होते हैं उनकी सारी समस्याओं का समाधान करने के लिए आपस में चर्चा कर लेने से उनके सवालों का जवाब देने में काफी आसानी हो जाती है! कार्यक्रम में सदस्यों के बीच वर्तमान स्थिति में हुए और भी बदलाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव सीए कौशलेंद्र दास द्वारा किया गया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष सीए आनंद अग्रवाल द्वारा किया गया ! कार्यक्रम में जमशेदपुर में कार्यरत लगभग 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट एकाउंट्स उपस्थित थे !
इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से सीए गोपाल हरलालका सीए बिशन अग्रवाल सीए किशन चौधरी सीए रमेश अग्रवाल सीए मनीष केडिया सीए अभिषेक हरनाथका सीए मनीष केडिया सीए पंकज सिंघारी सीए शिशिर मिश्रा सीए धर्मेश कुमार सीए विकास केडिया सीए रमाकांत गुप्ता सीए अजय सिंह सीए अभिषेक अग्रवाल सीए पंकज अग्रवाल सीए मनीष मूनका सीए प्रभात सेकसरिया सीए रवि गुप्ता सीए महेश अग्रवाल सीए महेश कुमार उपस्थिथ

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई