नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनें, सरकार की यही ध्येय है: श्री चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान रांची में सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय एक्सपोजर एवं क्षमता संवर्धन शिविर -सह – महिला महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सखी मंडल के बीच आजीविका हेतु सहायता राशि एवं क्रेडिट सपोर्ट का वितरण किया। इस मौके पर 55 हजार महिला सखी मंडलों को आजीविका हेतु ₹825 करोड़ की सहायता और क्रेडिट सपोर्ट का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा नारी शक्ति के बिना परिवार, समाज, राज्य और देश आगे नहीं बढ़ सकता है। आपको सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। यही वजह है कि आज करीब 55 हजार सखी मंडल को सहयोग किया जा रहा है। सरकार का सहयोग आप सभी को सदैव मिलता रहेगा। आप सभी आत्मनिर्भर बनें, सरकार की यही ध्येय है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई