पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ मोदी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे

सरायकेला खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव ने विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना देते हुए बताया की आगामी 13 फरवरी को जिले के इंचागढ़ विधानसभा में चांडिल डैम के निकट रिसोर्ट मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी की एक विशाल जनसभा होनी तय हुई है जिसमे हजारों लोगों जुटेंगे।
उन्होंने बताया की इस विशाल जनसभा में इंचागढ के पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ मोदी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे,साथ ही समाज के कई अन्य प्रबुद्ध लोग,दूसरे दलों के कई कार्यकर्ता भी भाजपा की नीति सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस कार्यक्रम की सफलता की खातिर जिला भाजपा पूरी मेहनत कर रही है,श्री सिंहदेव ने कहा की पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह के भाजपा में आने से जिला भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

धन्यवाद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई