रामू भाई के इस नेक दिल कार्य को संस्था तहे दिल से धन्यवाद

हमारे संस्था के सदस्य रवि कुशवाहा का कैमरा फ्लैश और लाइट जो चोरी हुआ था वह रामू भाई ( डिजिटल इंडिया के संचालक) की सहायता से मिल गया है,जो बंदा कैमरा चोरी करके ले गया था वह कल कैमरा को बेचने के लिए मूनका मै रामू भाई के पास आया था जिसकी सूचना हमारे कमेटी मेंबर शिव शंकर गोराई को मिली और उसने यह सूचना रवि तक पहुंचाई इसके बाद लगातार जद्दो-जहद करने के बाद कैमरा और अन्य फोटोग्राफीक के उपकरण मिल गए जिसके लिए रामू भाई को कोटि-कोटि धन्यवाद।

रामू भाई के इस नेक दिल कार्य को संस्था तहे दिल से धन्यवाद देती है, साथ ही रामू भाई के इस नेक दिल कार्य के लिए संस्था की ओर से उन्हें एक पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद दिया गया।

इस कार्यक्रम में मौजूद संस्था के अधिकारियों में सचिव रुपेश कुमार सह सचिव सरदार दलजीत सिंह कार्यकारी सदस्यों में राजेश चौहान रवि कुशवाहा मुकेश वो विनय कुमार के साथ-साथ संस्था के संस्थापक सदस्य रुपेश कुमार,महेश कुमार मुकेश प्रसाद, टी सुभाष बालाजी इत्यादि सदस्य शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई