शिवाजी मैदान में आयोजित समारोह में सीएम चंपई सोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

सीएम चंपई सोरेन 10 फरवरी को पलामू में होंगे। कल दिन के 11 बजे उनका पलामू में आगमन प्रस्तावित है। शिवाजी मैदान में आयोजित समारोह में सीएम चंपई सोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटेंगे। पलामू की डीसी शशि रंजन और पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को शिवाजी मैदान और चियांकी हवाई अड्डा पर तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने मीडिया को बताया कि सीएम हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डा पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से शिवाजी मैदान पहुंचेंगे। यहां सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की नींव रखेंगे। इस योजना से 11 प्रखंडों को सीधे फायदा मिलेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई