जमशेदपुर : आंध्रा एसोसिएशन मध्य विद्यालय कदमा का 30 वा वार्षिक खेल का 2023 – 2024 का आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में सुबह 10:00 बजे से आरंभ किया गया था समारोह के मुख्य अतिथि श्री के राम जोगा राव उपाध्यक्ष आंध्रा एसोसिएशन मध्य विद्यालय के थे , वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुब्बारा उड़ा किया गया था , मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को पढाई साथ साथ खेल कूद में भी भाग लेना को कहा जिससे शरीर भी स्वाथ रहता है और राज्य और देश के लिए खेलने का अवसर मिल सकता है जिससे स्कूल और माता पिता नाम रोशन कर सकते है , कार्यक्रम में आंध्रा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के श्रीनिवास राव, गणेश राव , पी जी यस मूर्ति , कैलाश रामु ,और इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य बी उमा शंकर राव ,आंध्रा एसोसिएशन मध्य विद्यालय प्रधान अध्यापक विनय कुमार और , शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सभी विद्यार्थी ने भाग लिया विद्यार्थियों ने अपने खेल प्रति स्पर्धा एवं ड्रिल कार्यक्रम के सभी को मंत्र मुक्त कर दिया सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालक में अमन उरांव सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालिका सोनम कुमारी थी ,






