शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना झिंझाना पुलिस और बदमाश के बीच शुक्रवार सुबह को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुपारी किलर बदमाश सोनू उर्फ संदीप पुलिस की गोली से घायल हो गया।
आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। आरोपी ने 2 लाख सुपारी लेकर साथियों के साथ बीते 31 दिसंबर 2023 को झिंझाना थाना अंतर्गत दथेड़ा गांव निवासी एक 65 वर्षीय महिला कौशल्या देवी की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया।
इसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 दिसंबर 2023 को 65 वर्षीय महिला के दामाद से 2 लाख की सुपारी लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास का पता लगा रही हैं।






