आज 8 फरवरी गुरुवार जमशेदपुर डोबो काजू बागान में शिव महापुराण कथा सुनाने हेतु पधारे सुप्रसिद्घ कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी को विहंगम योग संत समाज की जमशेदपुर टीम द्वारा भेंट किया गया विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद। मौके पर विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा, सह संयोजक बिनोद गुप्ता एवम नवीन दुबे मौजूद रहे।
कोल्हान युवा प्रमुख नीरज मिश्रा नें बताया कि विश्व में शांति स्थापना हेतु एवम मानव कल्याणार्थ विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज द्वारा वैश्विक स्तर पर जन-जन तक, मन-मन तक, घर-घर तक पहुँचाएं स्वर्वेद अभियान चलाया जा रहा है।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा नें बड़े ही हर्ष से स्वर्वेद को नमन करते हुए स्वीकार किया।






