प्रियंका-निक ने इसलिए छोड़ा 166 करोड़ का महल

मुंबई : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस हाल ही में अपने दोनों भाइयों के साथ भारत में एक इवेंट में परफॉर्म करने आए थे। जोनस ब्रदर्स को यहां खूब प्यार मिला। निक के लिए तो दर्शकों ने ‘जीजू-जीजू’ बोलकर हूटिंग भी की। इस बीच प्रियंका और निक को लेकर एक बड़ी खबर वक्त सामने आ रही है। उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं और रहने पर मजबूर होना पड़ा है। इस घर में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसीलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया।

इतना ही नहीं जिस शख्स ने उन्हें घर बेचा था उसके खिलाफ वे लीग्ल एक्शन लेने की तैयारी में हैं। जब तक कपल का घर रिपेयर नहीं हो जाता तब तक वे दूसरी जगह रहेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रियंका-निक ने इस घर को साल 2019 में 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाद में उन्हें इसमें वाटर डैमेज की परेशानी झेलनी पड़ी। यहां तक कि उनके घर में सीलन भी आनी शुरू हो गई और काई जमा हो गई।

उनका मानना था कि इन सभी चीजों का असर उनके स्वास्थ्य पर भी हो सकता था। बता दें कि प्रियंका और निक जिस आलीशन घर में रह रहे थे वह सपनों के महल जैसा था। उसमें होम थिएटर, स्पा, स्टीम शावर, जिम, शेफ किचन, 9 बाथरूम सहित कई सुविधाएं थीं। हालांकि जब से वे यहां शिफ्ट हुए थे तब से पूल और स्पा में दिक्कत आने लगी थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई