तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का तीसरा गाना रिलीज

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में शाहिद की जोड़ी कृति के साथ पहली बार बनी है। इस बीच आज शुक्रवार (2 फरवरी) को फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया। इसका टाइटल ‘तुम से’ है। गाने में शाहिद और कृति एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इसे सचिन-जिगर, राघव चैतन्य और वरुण जैन ने मिलकर गाया है।

गाने के बोल इंद्रनील ने लिखे हैं। गाने को टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘लाल पीली अखियां’ और ‘अखियां गुलाब’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है। फिल्म में गुजरे जमाने के दो दिग्गज स्टार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। यह फिल्म वेलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें शाहिद रोबोट बनीं कृति के प्यार में डूबे नजर आए।

Leave a Comment