हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग

रांची: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक स्थित एक हार्डवेयर दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की रोशनी देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर बाघमारा सीओ रविभूषण प्रसाद और कतरास पुलिस मौके पर पहुंची.

दुकान के मालिक विकास केडिया ने बताया कि दुकान बंद करने के कुछ मिनट बाद अंदर से धुआं निकलता हुआ देखा गया. पर्दा उठाते ही अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आशंका जताई जा रही है कि वर्कशॉप में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी. यह भी बताया गया कि करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

Leave a Comment