लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Republic Day 2024: देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में आज कर्तव्य पथ पर विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की दोहरी थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी है। इस बार समारोह में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 13 हजार विशेष अतिथि भी बुलाए गए हैं। ये वे लोग हैं, जो देश के कोन-कोने से बुलाए गए हैं जिन्होंने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने की उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचने के साथ ही सुबह 10:30 बजे परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। प्रधानमंत्री वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम और अन्य गणमाण्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच पर पहुंचेंगे।

दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, “…आज हम सबको गर्व है कि भारत का संविधान क्षमता, न्याय, समानता की भावना के साथ हमारे मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है…मैं देशवासियों से आह्वान करना चाहता हूं कि इस 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम अपने कर्तव्य को निभाते हुए भारत के नवनिर्माण में और विकसित भारत बनाने में अपने संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ें….”

Leave a Comment