Aligarh :बस ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल, चालक गंभीर

अलीगढ़। अलीगढ़ के अतरौली में गांव ककेथल के निकट रामघाट कल्याण मार्ग पर 23 जनवरी सुबह करीब 9.30 बजे घने कोहरे में रोडवेज बस ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए व चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर अभिभावकों व स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां से तीन बच्चों और चालक को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

करीब 22 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद 23 जनवरी को कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल खुले। सुबह करीब 9.30 बजे अतरौली के छर्रा मार्ग स्थित सेंट मैरी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। वैन को गांव नोअरी निवासी ओमवीर पुत्र प्यारेलाल चला रहे थे। वैन में नोअरी निवासी ब्रजेश कुमार का 12 साल का बेटा मनीष व बेटी शिवानी 7 वर्ष, ककेथल निवासी योगेश का बेटा प्रतीक 10 वर्ष, यश पुत्र प्रमोद स्कूल जा रहे थे। गांव ककेथल के निकट अलीगढ़ को ओर से जा रही रोडवेज बस ने घने कोहरे में वैन में सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर से बच्चे घायल हो गए। मनीष, शिवानी, प्रतीक व चालक ओमवीर को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि यश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया। चालक के सिर व सीने में चोट होने से हालत गंभीर है।

हादसे की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी मिस्त्री, स्कूल स्टाफ व बच्चों के अभिभावक सीएचसी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। स्कूल प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि रोडवेज की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ईश्वर की गनीमत रही कि बुरी अहनोनी नहीं हुई। शिवानी व प्रतीक कक्षा एक व मनीष कक्षा तीन में पढ़ते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित