श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के भी सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।

आज अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में हुए प्रभु श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के भी सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। आज इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह ने भी कई कार्यक्रमों हिस्सा लिया। नीरज सिंह ने मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में बड़े स्क्रीन पर अयोध्या में चल रहे मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रशारण देखने के बाद सभी लोगों के बिच प्रसाद वितरण किया। नीरज सिंह ने सुबह कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 स्थित श्री श्री पवन पुत्र बजरंग अखाड़ा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 पिपलधारी शिव हनुमान मंदिर, तरुण संघ कदमा, भटिआ बस्ती चौक स्तिथ शिव मंदिर, रामनगर काली मंदिर, सोनारी खूंटाडीह स्थित शिव मंदिर, मानगो माधो बाग़ सोसाइटी, संकोसाई रोड नंबर 4 में आयोजित पूजा में शामिल हुए। फिर शाम को कदमा उत्कल दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए। साथ ही साथ नीरज सिंह डिमना हिल व्यू कॉलोनी, साकची जेल चौक, राम मंदिर सोनारी और सोनारी स्थित शिवलाल अखाडा में भी आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए। मौके पर नीरज सिंह ने कहा की राम मंदिर हमारी आस्था और सभ्यता की एक पहचान है। आज लगभग 550 वर्षों के बाद श्री राम लला अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं । यह बहुत ही खुशी एवं गौरव का क्षण है क्योंकि हमारे कई पूर्वजों ने इस मंदिर का सपना देखा था मगर हमारी पीढ़ी को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है की हम अपने आराध्य श्री राम जी अयोध्या में निर्मित मंदिर को पेख पाएं है और आज प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर में हुई और पूरा विश्व इस ऐतिहासिक छन्न का गवाह बना । नीरज सिंह ने कहा की यह भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व की देन है की बहुत काम समय में इतने भव्य मंदिर का निर्माण हो पाया है। साथ ही पुरे विश्व के सनातनी इस शुभ अवसर पर आज दीपावली मन रहें है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित