आज दिनांक 22/01/2024 दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ साक्ची मुख्य गोल चक्कर के समीप संपन्न हुआ ।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपसंयोजक श्री प्रेम कुमार जी प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी मौके पर मौजूद थे l
सुंदरकांड पाठ के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे पाठ के बाद हवन करा कर पूरे विश्व के कल्याण और शांति के लिए प्रार्थना किया गया l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ भगत जी, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह जी, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममिता द्विवेदी, महिला नेता संगीता चौबे, रीता दे, विधानसभा सह सचिव हेमंत द्विवेदी, जय किशन, अजीत सिंह एवं पार्टी के कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l






