मेष राशि

सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातक आज के दिन काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. व्यापारियों को आज के दिन आर्थिक लाभ हो सकता है.किडनी की किसी समस्या से आज के दिन आप परेशान रह सकते हैं. घर में बड़े बुजर्गों के मान-सम्मान में कमी ना आने दें.

वृष राशि

नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन अपने काम के प्रति सावधान रहना चाहिए नहीं तो ऑफिस में बॉस से डांट पड़ सकती है. व्यापारियों को आज के दिन ना तो ज्यादा लाभ और ना ही ज्यादा नुकसान होगा. पेट की किसी समस्या से आज के दिन आप परेशान रह सकते हैं.

मिथुन राशि

अगर आप टीम लीडर के तौर पर नौकरी कर रहे हैं तो किसी के साथ भेदभाव नहीं रखें नहीं तो आपकी शिकायत की जा सकती है. व्यापारी जातकों का आज का दिन समान्य रह सकता है. आज के दिन परिवार के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

कर्क राशि

ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करने की बजाय स्मार्ट वर्क कैसे कर सकते हैं इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. अगर आप कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन आपको इस विचार को टाल देना चाहिए. कमर में दर्द की समस्या से आप परेशान रह सकते हैं. आपको आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

सिंह राशि

नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन प्रमोशन मिल सकता है. व्यापारी जतकों का आज का दिन समान्य बीत सकता है. आप अपना मूड फ्रेश करने के लिए 3 से 4 दिन की बाहर की यात्रा का परिवार के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं. सेहत की बात करें तो आपको सिर में दर्द की समस्या रह सकती है.

कन्या राशि

नौकरी करने वाले जातकों का आज का दिन ऑफिस में समान्य रह सकता है. फाइनेंस से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रह सकता है. आर्थिक लाभ के योग हैं. धार्मिक यात्रा पर आज के दिन आप जा सकते हैं.

तुला राशि

पूरे आत्मविश्वास के साथ ऑफिस में अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें. आज के दिन अगर आप अपने घर में रंगाई पुताई करवाना चाहते हैं तो दिन शुभ हो सकता है. व्यापारी जातकों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. खांसी की वजह से आप परेशान रह सकते हैं.

वृश्चिक राशि

ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद करने से आपको बचना चाहिए. व्यापारी जातक आय से अधिक खर्चा करने से बचें. वाहन चलाते समय आज के दिन विशेष ध्यान दें नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.

धनु राशि

आज के दिन ऑफिस में वर्क लोड ज्यादा रह सकता है. मेहनत में कोई कमी ना छोड़ें. व्यापारी जातक अपने माल की बिक्री बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लें. अगर आपको निवेश भी करना पड़े तो चूकें नहीं. आज के दिन घर के बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान दें.

मकर राशि

नौकरी करने वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रह सकता है. व्यापारी जातकों की आज के दिन कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. किसी तरह का इंफेक्शन आज आपको हो सकता है इसलिए डॉक्टर से परामर्श लेने में ना चूकें.

कुंभ राशि

नौकरी करने वाले जातक आज के दिन सकारात्मक सोच के साथ काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी. तेल का व्यापार करने वाले जातकों को आज के दिन विशेष लाभ हो सकता है. आज के दिन आपको वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए.

मीन राशि

नौकरी करने वाले जातकों का आज का दिन समान्य बीत सकता है. अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो घर के बुजुर्गों से सलाह जरूर लें. सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत समान्य रह सकती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित