श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन

जांजगीर। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, जनप्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिर को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई