अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 40 वे स्थापना दिवस एवं 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर स्टील सिटी शाखा एवं मेपल के संयुक्त तत्वाधान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
1) मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी
2) विशिष्ट अतिथि झारखंड मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता जी
3)आज के इस कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता मेपल की ओर से श्री विजय एवं श्री विवेक तुलस्यान जी
थे।।।
खराब मौसम के बावजूद मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा शिविर में आज 112 यूनिट संग्रह किया।
अध्यक्ष मोहित मुनका ने कहा “इस शिविर की विशेष बात यह रही की शिविर में पुरुषों के साथ महिला एवं बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर कर अपनी सहभागिता दर्ज की है.
नमन सिंघानिया 20 साल के सबसे युवा रक्तदाता रहे तो ,पप्पू बसंल ने 50वीं बार रक्तदान दे कर एक अच्छा संदेश दिया”।।
स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता जी ने कहा “युवा मंच समय-समय पर अच्छी काम करते आई है और जरूरत है और भी युवाओं को इस देश के प्रकृति समाज के प्रकृति के लिए कि वह आगे बढ़कर आए और नेक कार्यों में मदद करें। शाखा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का भी मंत्री जी ने प्रशंसा की।
संयोजक पंकज मुनका ने बताया पिछले एक हफ्ता से शशाखा द्वारा पोस्टर कैंपेनिंग, जागरूकता रथ एवं पंपलेट और टेलीफोन कॉलिंग के जरिया प्रचार किया जा था था।
समाज की और से अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, लिप्पू शर्मा, उमेश खिरवाल, कृष्णा भलोटिया, डॉ विशाल लोधा, डॉ मुकेश पटवारी,आशीष झाहरिया,बजरंग अग्रवाल, जगदीश मुनका उपस्थित थे।
मौके पर अध्यक्ष मोहित मुनका ,सचिव सौरव संथालिया, संयोजक पंकज मुनका ,अनिमेष चपोलिया, पवन छावछारिया,पूर्व अध्यक्ष मनीष बंसलजी, विमल रिंगरसिया, विष्णु गोयल,सार्थक अग्रवाल,सुमित देबुका , अंकित महेश्वरी,विकास अग्रवाल ,रोहित सिंघानिया,पीयूष शर्मा ,अभिषेक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अभिषेक नरेड़ी,अनुज गुप्ता, अंकित मुनका,राहुल चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।।






