Ranchi violence cases : 7 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

रांची : रांची हिंसा मामले में सिविल कोर्ट ने 7 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि साल 2022 के जून महीने में रांची में हिंसा हुई थी। हिंसा के दौरान रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले 2 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। हिंसा के बाद दर्जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिनके ऊपर प्राथमिकी हुई उनमें कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, कई अब भी ऐसे हैं जो हिंसा के बाद फरार है।

सिविल कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
रांची हिंसा में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रांची पुलिस पर दबाव बनाया था। हाईकोर्ट के दबाव के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। अब एक बार फिर हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सिविल कोर्ट ने 7 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
1. मो.नकीब
2. माजिद आलम
3. मो. सद्दाम
4. जमाल्लुदीन
5. खालिद उमर
6. मो. बेलाल
7. मो. हरीफ

Leave a Comment