20 जनवरी यानी शनिवार को, झारखंड सरकार और The Stray Army NGO के संयुक्त पहल के रूप में, आवारा कुत्तों के बीच एंटी रेबीज़ वैक्सीन ड्राइव की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन उप डीडीसी मनीष कुमार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आम बगान, साकची से किया जाएगा, इस अद्वितीय अभियान में शहर के पशु चिकित्सकों और The Stray Army के वालंटियर एंटी रेबीज़ वैक्सीन लगाने का कार्य करेंगे।
सभी पशु प्रेमियों से आग्रह है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लें और अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बिल्लियों का वैक्सिनेशन कराने के लिए कल, 20 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे आम बगान मैदान में पहुंचें। यदि आप नहीं पहुंच सकते, तो अपने क्षेत्र के आवारा कुत्तों और बिल्लियों की जानकारी हमारे वालंटियर को दें ताकि उनका वैक्सिनेशन किया जा सके। इस अद्वितीय कार्यक्रम के लिए और जानकारी के लिए कृपया हमसे इस नंबर पर संपर्क करें: [7609874246].






