अपराधियों ने हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूटे

पलामू : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नौडीहा में ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लुटेरे पहुंचे और 4 लाख 40 हजार लूटकर फरार हो गये। घटना दोपहर 12.30 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी लूटपाट करने आए थे। तीनों हथियार से लैस थे। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई