22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला के सभी सरकारी और नीजी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला के सभी सरकारी और नीजी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की.

दिनांक: 18/01/2024. जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्रभु श्री राम लला के एतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, कॉलेजों सहित अन्य सभी क्षैशणिक संस्थानों में एक दिवसीय सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया की सदियों की प्रतिक्षा के उपरांत आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. इस समारोह के आयोजन से पुरे देश में हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह का वातावरण है, सभी देशवासी इस दिन के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस एतिहासिक मौके पर प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी अपने समस्त परिवारजनों के साथ अयोध्या श्री राम मंदिर में प्रुभ श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को सीधा प्रसारण देखना व पुजन – भजन कर इस दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहते है. जिसे देखते हुए इस एतिहासिक दिन तमाम क्षैशणिक संस्थानों में सरकारी अवकाश घोषित कर सभी जिलेवासियों को इस दिन को अन्य त्योहारों की तरह ही एक भव्य और बड़े उत्सव के रूप में मनाने का अवसर प्रदान करना चाहिए.

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश झा, वरूण सिंह, चुन्नु भुमिज, शंकर कर्मकार, बिनोद राय, विजय नारायण सिंह, सोनु तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई