फटे कपड़े और हाथ में चप्पल लिए नज़र आये पावर स्टार पवन सिंह, फोटो हुआ वायरल

अपने फन के माहिर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का हर अंदाज निराला है, जिस वजह से वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी का एक झलक दिखा उनकी इस साल आने वाली पहली फिल्म “जियो मेरी जान” के फर्स्ट लुक आउट होने के दौरान जब उन्होंने कहा कि जिगर वालों को डर से कोई वास्ता नहीं होता, वो कदम वहीं रखते हैं जहां रास्ता नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि जब जब मैं बिखरता हूं, दुगनी रफ्तार से निखरता हूं। पवन सिंह के इस निराले अंदाज का दुनिया कायल है, लेकिन आप इसका कोई मतलब निकालें, उससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि यह पवन सिंह की फिल्म “जियो मेरी जान” का जानदार डायलॉग है, जिसमें पवन सिंह का स्वैग भी खूब झलकता है।

Leave a Comment