जमशेदपुर:- मकर सक्रांति अवसर पर दोमुहानी नदी में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, मकर संक्रांति पर नदी में नहाना जरूरी है लोग मकर संक्रांति अवसर पर नदी में नहा कर दान पून्य करते हैं, और लोगों की ऐसी मान्यता है की नदी में नहाने से उनके सारे रोग दोष मकर संक्रांति अवसर पर खत्म हो जाते हैं , उसके बाद लोग एक दूसरे को तिल भेंट कर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हैं जमशेदपुर के स्वर्णरेखा दोमुहानी नदी में लोग कोल्हान से आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं दोमुहानी स्वर्णरेखा और खरखाई नदी के तट पर दो नदी का संगम है यह वही स्थान है जहां सोना निकाला जाता था, और मकर संक्रांति अवसर पर स्नान किया था यही उन्होंने शिवलिंग की स्थापना भी की थी, मकर संक्रांति अवसर पर इस नदी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।






