सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने किया साड़ी, कंबल एवं बच्चों में कपड़े का वितरण

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने किया साड़ी, कंबल एवं बच्चों में कपड़े का वितरण

शहर की सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा रविवार को बारीडीह एवं केबुल हरिजन बस्ती पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं के बीच स्नेह स्वरूप साड़ी वस्त्र, ठंड से बचाव हेतु असहाय बुजुर्गों को कंबल एवं बच्चों के बीच पहनने के कपड़ा का वितरण किया गया।

मौके पर, बारीडीह में हरिजन बस्ती की स्थानीय महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह का पारंपरिक पकवान गुड़ पिट्ठा से मुंह मीठा कराया। साथ ही, स्थानीय लोगों के आग्रह पर झारखंड की संस्कृति और परंपरा की परिचायक झूमर नृत्य पर थिरके शिव शंकर सिंह।

बातचीत के क्रम में शिव शंकर सिंह ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मानव कल्याण है।

इस अवसर पर लालचंद सिंह, रमन सिंह, टिंकू मुखी, गुरुचरण मुखी, मुखिया नितिन मुखी, शिबू मुखी, डेविड मुखी, राजन मुखी, किशन मुखी, हेमसागर कुमार, श्रवण मुखी, मुकेश मुखी, निराकार मुखी, जेश्मा मुखी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment