जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच खालिद जमील ने #KBFCJFC प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, यहां पढ़ें

जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच खालिद जमील ने #KBFCJFC प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, यहां पढ़ें

केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच खालिद जमील ने मीडिया से बात की. यहां पढ़ें प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने क्या कहा:

आखिरी गेम के बारे में क्या कहेंगे?

हमें खिलाड़ियों की वजह से नतीजे मिले.’ सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की. शुरुआत से लेकर, उन खिलाड़ियों ने भी जो बेंच पर बैठे थे और जो बाद में मैदान पर आये. उन्होंने एक टीम की तरह खेला और हमें इसे ऐसे ही जारी रखना होगा.’ मैं इस बात से सहमत हूं कि पहले हाफ में हम धीमे थे और नॉर्थईस्ट की तुलना में हमारे पास कम गेंद थी, लेकिन ऐसा हाल में हुए बदलावों के कारण हुआ है जिससे खिलाड़ी गुजरे हैं और उन्हें जमने में समय लगता है लेकिन उसके बाद उन्होंने मुकाबला किया जो अच्छी बात है. हमने सभी उपलब्ध खिलाड़ियों का उपयोग किया.

विपक्षी टीम के बारे में क्या कहेंगे?

केरल भारत की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है. वे अच्छा कर रहे हैं. इसलिए हम उनके साथ इसे आसानी से नहीं लेना चाहते क्योंकि वे अच्छा कर रहे हैं. उनके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. वे एक टीम के रूप में खेल रहे हैं जो उन्हें मजबूत बनाता है.

जमशेदपुर एफसी में शामिल होने के बाद आपका अनुभव कैसा रहा है?

मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे टीम में शामिल होने का मौका दिया गया. जब से मैं यहां आया हूं, मुझे एक भी ऐसा बिंदु नहीं मिला जहां मैं कहूं कि यह अच्छा नहीं है. मुझे सब कुछ मिल गया है. मुझे तो बस प्रदर्शन करना है. कोचों और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं विश्व स्तरीय हैं. इसमें कोई शक नहीं है. मैं मुझे मौका देने के लिए मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं.

Leave a Comment