टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह एवं महामंत्री श्री आर के सिंह का आभार व्यक्त करने के लिए सैकड़ो की संख्या में जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के सदस्य टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष एवं महामंत्री का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि टाटा मोटर्स कर्मचारी श्रीराम शर्मा का देहांत पिछले दिनों हो गया था। इसके उपरांत यूनियन के द्वारा शोखाकुल परिवार के बच्चे को नौकरी पुत्री को पढ़ने की व्यवस्था और उचित मुआवजा दिला करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए सभी ने आभार व्यक्त किया। आज जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की अध्यक्ष रामविलास शर्मा, सुजीत शर्मा, मीरा शर्मा, मीना शर्मा के द्वारा अध्यक्ष एवं महामंत्री को फूलों का गुलदस्ता शॉल स्मृति चिन्ह और माला के साथ आभार पत्र प्रदान कर यूनियन के प्रति अपनी आभार को व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री रामविलास शर्मा ने कहा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने जो कार्य किया है वह सराहनीय है। वह पूर्व में किसी नेता के द्वारा नही किया गया है यह अतुल्य कार्य है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। हृदय से हम सभी इनका आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर महामंत्री आर के सिंह ने कहा श्रीराम शर्मा के पिताजी के शब्द मेरे कानों में लगातार गूंज रही थी उनके परिवार का दृश्य मेरे आंखों के सामने आ रहा था और हम प्रबंधन के लोगों को उसी संबंध में बढ़कर परिवार के लिए एक रास्ता निकालने की बात करके इस निर्णय पर पहुंच पाए। वही अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने अभिव्यक्ति में कहा हमने जो किया वह हमारा फर्ज था। आप सब जो यह सम्मान दे रहे हैं। इसके लिए धन्यवाद। ईश्वर हम लोगों को इसी तरह की ताकत प्रदान करें ताकि मजदूर हित में और कार्य कर सकें। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।विश्वकर्मा समाज के निम्न लोग मुख्य रूप से शामिल हुए:- जितेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, विनय शर्मा, आर के शर्मा, पापिया शर्मा, संगीता शर्मा, संजय शर्मा। सभा के अंत में दिवंगत की आत्मा को शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया।
धन्यवाद।
नवीन सुलंकी
प्रेस प्रवक्ता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन
जमशेदपुर।






