प्रभु श्री राम लला जी की एक कदमा में ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा

जय महाकाल सेवा संघ, जमशेदपुर के द्वारा प्रभु श्री राम लला जी की एक कदमा में ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा एक शाम प्रभु श्री राम के नाम का आयोजन कदमा के गणेश पूजा मैदान से रामनगर काली मंदिर चौक तक आयोजित किया गया । यह शोभा यात्रा शुरुआत रंकिणी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। यह शोभा यात्रा सह झांकी कदमा गणेश पूजा मैदान से शुरू हुई जो की रंकिणी मंदिर चौक, कदमा बाज़ार, उलियान होते हुए रामनगर काली मंदिर में समाप्त हुई। यह शोभा यात्रा का आयोजन 550 वर्षों के बाद आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्म भूमि पर बने प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों को ज़ाजरुक करने के उद्देश्य से किया गया। आज के इस शोभा यात्रा में खुली जीप पर 06 दिसंबर 1992 में अयोध्या गए कार्य सेवक श्री राज किरण जी और श्री प्रदीप कुमार जी भी मौजूद रहे। आज के इस के शोभा यात्रा सह झांकी के 3 भव्य रथ पर पुरे राम दरबार की झांकी, दूसरे में प्रभु श्री राम के गुरुजन और तीसरे रथ में माता सीता के साथ लव – कुश विराजमान रहे। आज के इस झांकी में जामबंध जी, सुग्रीव जी, नल-नील, सीता जी के हरण के समय रावण से लड़ने वाले विशाल पक्षी जटायु जी, के साथ सिंदूरी हनुमान जी, 20 की संख्या में वानर सेना मौजूद रहे । इस झांकी में 8 फुट के हनुमान जी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा लोगों ने इनके साथ बहुत उत्साह के साथ तस्वीर ली । इस झांकी में 11 घोड़े की झांकी भी साथ चली जिसमें प्रभु श्री राम जी की सेना के कपड़ों में लोग बैठे थे । शोभा यात्रा में दो ट्रेलर में श्री राम मंदिर की झांकी भी साथ साथ चली। यात्रा के दौरान बाल विलास गणपति, झारखण्ड क्षत्रिय संघ, श्री प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी, उलियान बजरंग अखाडा, गीता भवन, शीतला मंदिर उलियान चौक, बंग समाज के द्वारा इस शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गयी और झांकी के आयोजक जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक श्री नीरज सिंह का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पड़ने वाले सभी मंदिरों में रूक कर नीरज सिंह ने पूजा अर्चन की गयी। उलियान चौक के समीप बने शहीद निर्मानल महतो जी की प्रतिमा पर नीरज सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस शोभा यात्रा में हज़ारों की संख्या में महिला, युवक और कदम के वरिष्ठ जान शामिल हुए। नीरज सिंह ने बताया की इस शोभा यात्रा को कदम के लोगों का आपार समर्थन मिला है और प्रभु श्री राम के इस यत्र में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है । यात्रा के दौरान सभी लोग बहुत ही संयमित तरीके से रहे और यात्रा को नाचते गाते गंतव्य तक पहुंचे। आज के इस यात्रा में आये हुए लोगों के लिए पिने के लिए सुद्ध पेयजल, चाय और जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी । इस शोभा यात्रा के साथ साथ एक आपातकालीन स्थिति को देखते हुए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी थी । नीरज सिंह ने जिला प्रशाशन को भी आभार वयक्त करते हुए कहा की इनके ओर से पूरा सहयोग मिला है खुद कदमा के थानेदार अपनी पूरी बल के साथ पुरे यात्रा के दौरान मौजूद रहे। इस शोभा यात्रा में दीपू सिंह, अनुज चौधरी, शंकर रेड्डी, मनीष पाण्डेय, द्विपाल बिस्वास, मनोज सिंह, ,प्रसेनजित तिवारी, विनोद राय , सुनील सिंह , ,शुशील पांडेय, तारक मुखर्जी , अभिषेक शर्मा समेत संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment