श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357 में जन्म दहाड़े। के उपलक्ष में चौथी प्रभात फेरी।c

आज दिनांक 13. 01.2024 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357 में जन्म दिहाड़े को समर्पित आज चौथी प्रभात फेरी गुरुद्वारा से भोर 3:00 बजे अरभ हुई शब्द कीर्तन गायन करते हुऐ खालसा कॉलोनी में पहुंची और स्थान निवासी करनदीप सिंह ने बताया की खालसा कॉलोनी जेम्को के समूह साथ संगत के सहयोग से प्रभात फेरी संपन्न हुई और उन्होंने यह भी बताया की 10 जनवरी से प्रभात फेरी रोजाना 5 दिन गुरुद्वारे से निकल रही है और कल इसकी आखिरी समाप्ति होगी। इस कड़ी में सिख नौजवान सभा के साथ ही साथ छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें शामिल थे। इसके उपरांत 15 जनवरी को सभी गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ आरंभ होंगे। प्रभात फेरी में शामिल समूह संगत की सेवा की गई। मौके पर उपस्थित सरदूल सिंह ,बलदेव सिंह, गुरमुख सिंह, करनदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, लाडी और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई