भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

प्रकाशनार्थ: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा स्वामी जी के दूरदर्शी सलाह पर टाटा स्टील की पड़ी नींव।

buzz4ai

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय स्वामी जी के छविचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए भावनाएं व्यक्त की और उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्षों को स्मरण करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाओं और संदेशों से पूरी दुनिया को जीत लिया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्श विचारों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्वामी विवेकानंद केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपने ऊंचे विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा प्रेरित करने का काम किया और इसीलिए उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि जमशेदजी नसरवानजी टाटा का भारत को औद्योगिक राष्ट्र बनाने का सपना स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सलाह पर साकार हुआ। टाटा स्टील इस्पात कारखाना की स्थापना में स्वामी जी का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्ष 1893 में जापान से शिकागो की धार्मिक सम्मेलन यात्रा के दौरान पानी जहाज में जेएन टाटा और स्वामी विवेकानंद की मुलाकात हुई थी। जहां पहली और आखिरी भेंट के बाद ही जेएन टाटा ने भारत में इस्पात उद्योग खोलने का निर्णायक फैसला लिया।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विकास सिंह, डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, अमित अग्रवाल, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, विमल बैठा, निशांत कुमार, विजय कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, पवन अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशि यादव, लकी सिंह राजपूत, मुकेश कुमार, मनोज तिवारी, दीपक तिवारी समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर

Leave a Comment

Recent Post

पहलगाम के आतंकी बर्बरता पर लौहनगरी जमशेदपुर में उबाल, आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, फूंका आतंकवाद का पुतला, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब और पनाहगार पाकिस्तान पर कठोर सैन्य कार्रवाई की उठी मांग

आतंकी हमले में मारे गए 28 भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई एवं आक्रोश मार्च शहीद स्थल से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली गई इस जुलूस का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया l

आज केजीपी के सीनियर डीसीएम श्री निशांत कुमार के मार्गदर्शन में, वाणिज्य निरीक्षक विवेक कुमार और उनके टिकट चेकिंग स्टाफ की टीम के साथ ट्रेन संख्या 12814 टाटा-हावड़ा स्टील एसएफ एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग और निरीक्षण अभियान चलाया गया।

Live Cricket Update

You May Like This