जमशेदपुर : दिनाक 12 जनवरी 2024 को ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम की और से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती साकची कार्यालय मनाया गया कार्यक्रम कि शुरुआत में सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्वामी जी को नमन किया।
कार्यक्रम का संबोधित करते हुए समाजम के केंद्रीय अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने कहा करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जन्म 12 जनवरी 1863 को पश्चिम बंगाल में हुआ था, महान संत स्वामी विवेकानंद जी एक बहुत ही विलक्षण प्रतिभा संपन्न पुरुष एवं दार्शनिक थे, जिन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन के वैश्विक मंच से अपने ओजस्वी भाषणों से गौरवगाण किया था। मौके पर उपस्थित समाजम के महासचिव एल नागेश्वर राव ने कहा कि, ” स्वामी विवेकानंद जी का विशाल व्यक्तित्व एवं देशप्रेम कि भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान किया था, इस मौके पर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने कहा स्वामी जी क्रांतिकारियों के आध्यात्मिक गुरु थे क्योंकि उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन के सेनानियों के अंदर में, जोश राष्ट्रीय भावना एवं देशभक्ति की प्रेरणा के बीज बोन का काम किया था। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी जी के विचारों को आत्मसात कर हम युवाओं को चलने कि जरुरत हैं।”
इस दौरान एम बी सुब्रह्मण्यम, जानकी राम ,शेखर राव ,कमल कुमार , एम ईश्वर राव यश प्रसाद राव ,वेंकट राव वासुदेव राव, प्रहलाद राव ,एम जगदीश राव भी स्वामी विवेकानंद जी के ऊपर अपने- अपने विचार रखें।






