बोडाम प्रखंड में हुई बैठक पूर्व मंत्री सहिस ने दिए कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र

आज दिनांक 9 जनवरी दिन मंगलवार को बोडाम स्थित आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई,
बैठक में बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत सभी जिला पदाधिकारी सभी केंद्रीय पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत प्रभारी, महिला नेत्री वरीय नेतागण के आलावे प्रखंड के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं संग मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह जुगसलाई के पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र सहिस उपस्थित रहे ।
उक्त बैठक की समीक्षा कर रहे स्वयं पूर्व मंत्री सहिस ने कहा की क्षेत्र में जनता की मूल समस्याओं के साथ पिछले 4 वर्षो के हुई भूल को दोहराते हुए पुनः नई ऊर्जा के साथ जनमानस के बीच आजसू पार्टी के विचार और नीति सिद्धांत के साथ साथ गांव के निचले स्तर तक विकास कैसे पहुंचे इसकी रूपरेखा तैयार करने और वर्तमान सरकार द्वारा लूट खसूट के साथ क्षेत्र में बढ़ते भूख और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की आवश्यकता है , क्योंकि वर्तमान परिस्थिति में सरकार के प्रति लोगो का आक्रोश दिखाई पड़ रहा है और वही ग्रामीणों के बीच आजसू पार्टी के प्रति उनकी आशा भरी निगाहें दिखाई पड़ रही है ,उन्ही आशा और विश्वास को बनाए रखना है और वैसे जनमानस को अपने साथ जोड़ना है जो भूख , भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखरता के साथ राज्य के समुचित विकास की परिकल्पना करता हो इसके लिए हर घर में आजसू के विचारो को अवगत कराना है ।

बैठक में आदित्य महतो,माणिक महतो,मृत्युंजय महतो,रामनाथ महतो, छुटू सिंह,नीलकमल महतो,निर्मल सिंह,गुणधर कुंभकार,अमर गोप,रूपा सिंह,देवजानी दास,रेणुका महतो,मेनका किश्कू, सुभद्रा महतो,पारुल डे के साथ साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी ,प्रभारी मौजूद थे।

सादर प्रेषित

Leave a Comment